भारतीय डाक विभाग (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS), Branch Postmaster (BPM), और Assistant Branch Postmaster (ABPM) के पदों पर निकली बंपर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो शाम 5:00 बजे से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें।
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से 10वीं के मार्क्स के आधार पर बनी मेरit list से किया जाएगा।
India Post GDS 2026: Important Update
विवरण
जानकारी
कुल पद (Total Posts)
28,636
पद का नाम
GDS, BPM, ABPM
योग्यता (Qualification)
10वीं पास (Maths & English अनिवार्य)
आयु सीमा (Age Limit)
18 से 40 वर्ष (छूट सरकारी नियमों अनुसार)
आवेदन की अंतिम तिथि
14 फरवरी 2026 (आज)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि
16 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो (Edit Form)
18 – 19 फरवरी 2026
India Post GDS भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन Direct Merit List के आधार पर होगा
मेरिट लिस्ट: आपके 10वीं कक्षा के अंकों (Percentage) के आधार पर ऑटोमेटेड सिस्टम द्वारा लिस्ट तैयार होगी।
दस्तावेज सत्यापन (DV): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ बुलाया जाएगा।
मेडिकल टेस्ट: अंत में एक सामान्य मेडिकल फिटनेस चेकअप होगा।